फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला कृषि अधिकारी ने पकड़ा 20 बोरी यूरिया

Tue, 21 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मथौली साधन सहकारी समिति का मामला, जांच में अनियमितता मिली
विज्ञापन

मथौली। साधन सहकारी समिति से सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने बीस बोरी यूरिया लदा टेंपो पकड़ा। टेंपो चालक किसान का नाम नहीं बता सका। गोदाम में यूरिया जिला कृषि अधिकारी ने रखवा दिया। अभी तक की जांच में बिना कागजी प्रक्रिया पूरी किए यूरिया देने की पुष्टि हुई है। उन्होंने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
मथौली साधन सहकारी समिति से सोमवार को टेंपो में बीस बोरी यूरिया भेजा जा रहा था। किसी ने इसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह को दे दी। जिला कृषि अधिकारी साधन सहकारी समिति पहुंचे और जांच की। ई-पॉश मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन किए बिना यूरिया देने की पुष्टि हुई। सचिव से नियम विरुद्ध दिए गए यूरिया को मंगाया और गोदाम में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सचिव को ई-पॉश मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही नियमानुसार खाद बांटने की हिदायत दी। किसी भी स्थिति में कागजी आधार व बिना डिजिटल एंट्री के खाद देना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीओ (सहकारिता) उतीचंद व प्रभारी एडीओ (कृषि) विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि जांच में अनियमितता मिली है। यूरिया को गोदाम में रखवा दिया गया और गिनती कराई गई। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें