फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के साथ कुष्ठ रोगियों का सम्मान भी जरूरी : अधीक्षक

Wed, 17 Jan 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सीएचसी कसया में कुष्ठ रोगियों को गर्म कपड़े देते डाॅ. मार्कंडेय चतुर्वेदी।
विज्ञापन
कसया। सीएचसी सभागार में कुष्ठ रोगियों में जरूरी सामग्री तथा सेल्फ केयर किट बांटी गई। दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। प्रेरक एवं आयोजक रमेश प्रसाद त्रिपाठी ने कुष्ठ रोग की परेशानियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के उपचार के साथ उनका सम्मान भी करें। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को उनके दृढ़ संकल्प एवं धैर्य के लिए सराहना की। उन्होंने इन रोगियों से अपील किया कि अन्य रोगियों को भी समय से जांच तथा इलाज के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कुष्ठ एक संक्रामक रोग है, जो कि माइकोबैक्टेरियम लेप्री नामक जीवाणु से फैलता है। अगर समय पर कुष्ठ रोग का पता चल जाए तो व्यक्ति दीर्घकालीन दिव्यांगता से बच सकता है। कुष्ठ संक्रमित मरीज से यह रोग फैलता है। इसका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क किया जाता है। कुष्ठ रोग के कुछ सामान्य लक्षण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. गौतम जी गौरव, डॉ. दिलीप गुप्ता, एनएमएस आरडी सिंह, विजयकृष्ण द्विवेदी, विनोद वर्मा, राकेश पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, प्रकाश, शाहिद अंसारी, अमित सिंह, प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रतिमा मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें