फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिरों में पूजा पाठ आयोजित कराने के लिए तीन पर्यवेक्षक तैनात

Wed, 17 Jan 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के मंदिरों में पूजा पाठ राम संकीर्तन आदि के आयोजन के लिए डीएम ने पर्यवेक्षक, सुपर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। तैनात ये मजिस्ट्रेट जिले के मंदिरों में आयोजित पूजा पाठ को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा, 26 को गणतंत्र दिवस के परिपेक्ष में 14 से 26 जनवरी तक जिले में सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र कप्तानगंज व खडडा के लिए सीडीओ को पर्यवेक्षक नामित किया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र हाटा व पडरौना के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार और तहसील क्षेत्र कसया व तमकुहीराज के लिए डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि पर्यवेक्षक के अलावा जिले में जिले में 19 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इसके अलावा रिजर्व में सात जोनल व सात सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए हैं। डीएम ने बताया कि इसके लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका नंबर - 05564-240590 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रवीण कुमार शुक्ला - 9454464910 व रामकृपाल दीक्षित - 9889084235 को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें