पिपरा कनक। यूरिया मिलने की सूचना पर सुबह से ही वी पैक्स पर किसानों की भीड़ लग जा रही है। कर्मियों का कहना है कि नेटवर्क की दिक्कत से ई-पास मशीन काम नहीं कर रही है। इससे खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान सेराज अहमद, अब्बास अली, इफ्तेखार बरकाती, आनंद कुमा,राम प्रकाश का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। एडीओ काेऑपरेटिव यूनुस अंसारी का कहना है कि पूरे प्रदेश में यह दिक्कत है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्दी ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। संवाद