फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रुपये के लेन-देन में विवाद, एक-दूसरे पर पहसुल से किया हमला

Wed, 19 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम मोगलपुरा गांव में रुपये के लेन देने के विवाद में मछली विक्रेता ने एक व्यक्ति पर मछली काटने वाले पहसुल से वार कर दिया। इसके बाद से उस व्यक्ति ने मछली विक्रेता के गर्दन पर उसी को पहसुल मार दिया। दोनों घायल हो गए और लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मोगलपुरा निवासी परशुराम सिंह व उसी गांव के चंद्रिका चौहान मछली पालन करते हैं। चंद्रिका चौहान परशुराम सिंह के पोखरी से मछली लेकर बिक्री करते हैं। आरोप है कि परशुराम सिंह शाम को मोगलपुरा चौराहे पर मछली बेच रहे चंद्रिका चौहान से बकाया रुपये मांगने गए। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा तो परशुराम सिंह, चंद्रिका चौहान की बाइक छीन लिए। इसी बीच चंद्रिका चौहान मछली काटने वाले पहसुल से परशुराम सिंह पर वार कर दिया गया।
इससे उनके एक हाथ का अंगूठा कट गया। इसके बाद परशुराम सिंह ने उसी पहसुल से चंद्रिका गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसके गर्दन पर गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। दोनों घायलों के परिजन इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें