फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीपीआईएम के प्रशिक्षण शिविर में राजनीतिक हालात पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को कसया स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी की विचारधारा, गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों तथा देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता पार्टी के प्रांतीय महामंत्री कॉमरेड रवि शंकर मिश्र ने कहा कि पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्षरत है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक सोच पर आधारित समाजवादी समाज की स्थापना करना है।

उन्होंने कहा कि देश में जातीय और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है। पूंजीपतियों की बढ़ती हिस्सेदारी से अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सीपीआईएम इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से चंदा नहीं लेती है। मतदाताओं को सत्ता हासिल करने के लिए भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार गठन में वोट प्रतिशत के आधार पर हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की बात भी कही। शिविर की अध्यक्षता कॉमरेड विजय कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जिला मंत्री अयोध्यालाल श्रीवास्तव, गोपेश्वर कांत राय, कॉमरेड गेंदा सिंह, बीपी गुप्ता, इदरीश सिद्दकी, जवाहर शर्मा, कैलाश गिरी और आसिफ सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें