पैथाेलॉजी विभाग में कार्यशाला का आयोजन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के पैथाेलॉजी विभाग में बोन मैरो बाॅयोप्सी व इम्यूनोहिस्टो केमेस्ट्री विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बोन मैरो के ब्लड कैंसर समेत 50 विभिन्न रोगों एवं अनुवांशिक रोगों के स्लाइड्स दिखाए गए।
कार्यक्रम की वक्ता डॉ. अंकिता जायसवाल गोविल ने बोन मैरो बाॅयोप्सी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वर्कशाॅप में तीन प्रोजेक्टर लगाए गए थे। इन पर बोन मैरो बाॅयोप्सी का नमूना कैसे लिया जाता हैद। किन-किन परिस्थितियों में बोन मैरो की जांच कराई जाती है। इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पा वहिकर ने स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में डॉ. कंचन, डॉ. अर्चना, डॉ. अल्पना, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. दिव्या राय, डॉ. विभा, डॉ. सुनीता, डॉ. अमित के अलावा एमबीबीएस के विद्यार्थी मौजूद रहे।