फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर के 250 स्मार्ट मीटर खराब, दिए गए बाईपास कनेक्शन

Sat, 23 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में करीब 250 घरों में लगे स्मार्ट मीटर बिजली कड़कने से बंद हो गए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली कर्मियों ने इन सभी के मीटर को बाईपास कर बिजली आपूर्ति दी है। पांच दिन से ये उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बिजली कड़कने की वजह से विकास नगर, राप्तीनगर, दिव्यनगर आदि क्षेत्रों में उपभोक्ता परिसर में लगे स्मार्ट मीटर खराब हो गए। इससे आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि बिजली कड़कने के कारण स्मार्ट मीटर के सेंसर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे हार्डवेयर भी प्रभावित हुआ। इससे स्मार्ट मीटर के सिम काम करना बंद कर दिए। इससे बिजली की आउटगोइंड सप्लाई बंद हो गई। हालांकि, शिकायत के बाद जैसे-तैसे उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। पीड़ित उपभोक्ता पांच दिन से मीटर बदलने का इंतजार कर रहे है।
नगरीय वितरण मंडल के एसई लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर खराब होने की जानकारी नहीं है। वितरण खंडों से बात कर जानकारी की जाएगी। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें