फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौनी अमावस्या मेले की तैयारी पर हुई चर्चा

Thu, 25 Jan 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। छितौनी कस्बा स्थित पथलेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार को मां नारायणी सामाजिक कुंभ संस्था की बैठक हुई। इसमें पनियहवा रेल पुल स्थित नारायणी तट पर लगने वाले मौनी अमावस्या मेले की तैयारी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि नारायणी नदी में ठाकुर जी का वास होता है। इस अविरल नदी के तट पर मौनी अमावस्या के मौके पर संगठन की तरफ से सात, आठ और नौ फ़रवरी को माघ मेला का आयोजन होगा। मां नारायणी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले मेला में बड़ी संख्या में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाट, अस्थाई शौचालय, ठहरने की अस्थाई व्यवस्था, भजन, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बैठक की अध्यक्षता महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी ने की।
इस दौरान श्याम दास, पुजारी केदार, प्रभाकर पांडेय, अजय तिवारी, राकेश साहनी, नरेंद्र चौरसिया, विकास सिंह, अर्जुन यादव, मनीष चौहान, अजय साहनी, नारकेश्वर कुशवाहा, रोशन लाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें