पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा देसी शराब की दुकान के समीप रविवार को ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बीचपुर गांव निवासी उमाकांत का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार रविवार को किसी सामान के लिए कोटवा बाजार में गया था। वहां से वापस लौटते समय कोटवा देसी शराब की दुकान के पास वह ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। संवाद