अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेलमार्ग पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे खुरहुरिया गांव के पास 13 वर्षीय मानसिक दिव्यांग बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बालिका घर पर बिना बताए रेलवे ट्रैक की तरफ टहलने गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खुरहुरिया निवासी हरेंद्र प्रसाद की पुत्री काजल घर से बिना बताए ही अक्सर टहलने निकल जाती थी। शुक्रवार की रात भी गांव के बगल से गुजरी रेलवे लाइन की तरफ टहलने चली गई। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गांववालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक काजल दिव्यांग थी। एसओ अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।