पडरौना। दुदही बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को समेकित शिक्षा के तहत मेडिकल असेसमेंट शिविर का आयोजन हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालय में नामांकित 50 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया।
बीआरसी परिसर में सुबह दस बजे शुरू हुए मेडिकल असेसमेंट शिविर में कुल 65 दिव्यांग बच्चों ने पंजीकरण कराया। इनका ईएनटी डॉ. प्रेम नारायण नेत्र सर्जन नंदनी कुमारी, आडियोलाजिस्ट अनुपम कुमार और बविता क्लिनीकल ने परीक्षण कर 50 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया। बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा सामान्य बच्चों से कम नही है। जरूरत है उनके भीतर छिपी प्रतिभा की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की। सरकार दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने दिव्यांग बच्चों में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए।
इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिव कुमार, बलवंत बहादुर, मनोज कुमार पासवान, गणेष कुशवाहा, विजय चौधरी, भीम राव, वृजेश यादव आदि मौजूद रहे।