फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिजिटल लाइब्रेरी तैयार, जल्द होगा शुभारंभ

Tue, 31 Mar 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुदही नगर पंचायत ​स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षक करते अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम व अन्य।स्रोत-सोशल
विज्ञापन
दुदही। नगर पंचायत में आकांक्षी नगर योजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी नवनिर्मित हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजीम आलम ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर-8 महात्मा गांधी नगर में 16 डिस्मिल जमीन में एक करोड़ 38 लाख की लागत से बने डिजिटल लाइब्रेरी में एक साथ 50 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इसका जल्द शुभारंभ किया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन के लिए एक शिक्षक व एक कंप्यूटर शिक्षक रखे जाएंगे। छात्र-छात्राओं के बेहतर विकास के लिए प्रेरणात्मक संबोधन कार्यक्रम आयोजित कर उनका ज्ञानवर्द्धन किया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान सहित प्रतियोगी किताबें व पत्र-पत्रिकाएं शामिल होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें