फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समझा-बुझाकर दंपतियों के बीच कराई सुलह

Tue, 31 Mar 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को महिला थाना केंद्र पर एक दंपती के बीच आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों पक्षों को महिला थाने पर बुलाया गया। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव एवं मतभेदों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति की टीम ने दोनों पक्षों का संयम, समझदारी और आपसी सम्मान के महत्व को समझाते हुए सुलह की दिशा में प्रेरित किया। परिणाम स्वरूप दपंती आपसी सहमति से एकसाथ रहने पर राजी हुए। इसी तरह रामकोला व अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की वादिनी के दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में तलब किया गया। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव एवं मतभेद को सुलझाया गया। दोनों दपंती आपसी सहमति से खुशी से रहने पर राजी हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें