धनघटा। शिव मंदिर परिसर धनघटा में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि व भाजपा नेता सुभाष चंद पाठक ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पुस्तकालय में कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि यह एक वातानुकूलित पुस्तकालय है जो कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट और अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें बैठने की उचित व्यवस्था और पीने का पानी भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को ई-पुस्तकों, शैक्षिक वीडियो, सामान्य ज्ञान की पुस्तकों, समाचार पत्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन सामग्री तक भी प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर और इंटरनेट शिक्षा का अभिन्न अंग बन गए हैं और बच्चों को एक डिजिटल पुस्तकालय की आवश्यकता है जहां वे शांतिपूर्ण वातावरण में अध्ययन कर सकें। इस अवसर पर सभासद अखिलेश पाठक, पियूष पाठक, बच्चू बाबा, पंकज पाठक, राम नाथ, हरिहर मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।