फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीआईजी ने की दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए डीआईजी एस. चन्नप्पा ने बृहस्पतिवार की शाम कसया थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीआईजी ने दुर्गा पूजा पंडालों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन और पूजा-अर्चना में परेशानी न हो। उन्होंने गूगल मीट के माध्यम से मिशन शक्ति के कार्यों की समीक्षा कर महिला सुरक्षा और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मिशन शक्ति के कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाने और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें