कसया/कुशीनगर। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने बुधवार को कुशीनगर जिले के थाना कोतवाली पडरौना और कसया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा समेत जिले के कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, शस्त्रागार, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। दोनों थानों में संभ्रांत लोगों व व्यापारियों से संवाद कर मातहतों को अपराधियों, तस्करों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया।