फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिव्यांग अनुभव पांडेय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

Wed, 15 Apr 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पांडेय स्वर्ण पदक के साथ। सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
कसया। जिले के लक्ष्मीपुर बाबू पांडेय टोला निवासी दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पांडेय ने बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अनुभव की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। शारीरिक अपंगता के बावजूद उन्होंने अपने हौसले, लगन और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी वह दो बार प्रदेश स्तरीय और दो बार जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में अनुभव गाजियाबाद में अपने कोच अमन बरार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि से यह साबित कर दिया है कि मजबूत हौसले और मेहनत के बल पर किसी भी चुनौती को पार कर सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके दादा दिवाकर पांडेय, पिता दिलीप पांडेय, माता सावित्री पांडेय सहित सुनील पांडेय, बिंदा पांडेय, डॉ. मंजेश तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, आलोक तिवारी, अनिल पांडेय, दिव्या तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, अमित तिवारी, धीरेंद्र तिवारी आदि ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें