फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डायट प्रवक्ता ने अधिकारियों को सौंपी गणित किट शोध प्रबंध की प्रति

Wed, 05 Aug 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के गणित प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में गणित किट के प्रभाव पर शोध प्रबंध पूरा कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को अपना शोध प्रबंध की एक-एक प्रति डीएम, सीडीओ और बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव और बीएसए अनिल कुमार सिंह को शोध प्रबंध की प्रति देते हुए कहा कि सांख्यिकीय विश्लेषण से सिद्ध हुआ कि गणित किट में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे कक्षा एक और कक्षा दो के विद्यार्थियों के गणित प्राप्तांकों में सकारात्मक और अत्यंत महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। प्रशिक्षित शिक्षकों की कक्षाओं में विद्यार्थियों के अंकों का प्रसरण काफी कम पाया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि गणित किट के प्रयोग से कमजोर व पिछड़े बच्चे भी मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं और व्यक्तिगत अधिगम स्तर का अंतर कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस शोध के परिणाम यह साबित करते हैं कि रटने की प्रणाली के बजाय ठोस अधिगम सामग्री के माध्यम से सीखना बच्चों के लिए अधिक रुचिकर व प्रभावकारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें