फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 13 हजार विद्यार्थियों को नहीं मिला डीबीटी योजना का लाभ

Wed, 08 Feb 2023 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटी के तहत भेजी गई रकम से खरीदा जाते हैं यूनिफार्म, जूते और बैग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों का सत्र समाप्त होने को है, लेकिन 13 हजार विद्यार्थियों को (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ) डीबीटी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से ये बच्चे बिना यूनिफार्म के विद्यालय आ रहे हैं। विभाग के अधिकारी जल्द ही बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में रकम भेजने की बात कह रहे हैं।
सरकार परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस, मोजा, जूता, बैग की खरीदारी के लिए 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में डीबीटी योजना के तहत भेजती है। स्कूलों में नामांकित एक लाख 42 हजार विद्यार्थियों में से अब भी 13000 विद्यार्थी इस योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का सत्र समाप्त होने को है। ऐसे में ये विद्यार्थी इस योजना से वंचित हो सकते हैं। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि डीबीटी योजना में विद्यार्थियोंं और उनके अभिभावकों के आधार की फीडिंग नहीं हो पाई थी। इस वजह से खाते में रकम नहीं जा पाई। आधार फीडिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही खाते में रकम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें