दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी युवक के मौत की गुत्थी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 32 वर्षीय युवक की मौत का रहस्य शुक्रवार को भी बरकरार रहा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का वास्तविक कारण पता चलने की बात कह रही है।
उधर, देर रात होश में आने के बाद युवक की मां ने पुलिस को बयान दिया कि पति और पत्नी आपस में विवाद किए थे। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मंसाछापर गांव के नोनियापट्टी टोला के मुकेश चौहान का शव उनके घर में मिला था। वहीं उसकी मां भी अचेतावस्था में पाई गई थीं। सूचना पर एसओ नंदा प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को विशुनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए, जहां इलाज के बाद देर रात उन्हें होश आया। घटनास्थल पर सीओ सदर संदीप वर्मा भी पहुंचे थे। होश में आने के बाद मुकेश की मां ने बयान दिया कि पति-पत्नी आपस में विवाद किए थे। घटना के समय घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ नंदा प्रसाद ने बताया की मुकेश चौहान की मां का बयान लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच-पड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी।