फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वॉलीबाल में ढोलहा विजेता और बंजारी पट्टी की टीम उपविजेता

Sun, 30 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में पुरस्कृत ​खिलाड़ी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के सोहरौना गांव में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। इसमें विजेता और उपविजेता टीम के अलावा एकल प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में वॉलीबाल में ओवरऑल ढोलहा की टीम विजेता और बंजारी पट्टी की टीम उपविजेता रही। जबकि फुटबॉल में किसान इंटर कॉलेज खड्डा को प्रथम, जबकि सोहरौना को दूसरा स्थान मिला। वहीं जूडो में बालक वर्ग के अवधराज यादव, सानू सिंह, नितेश यादव और बालिका वर्ग में ललिता कुशवाहा विजेता रहीं।
सब जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विशप अकादमी स्कूल की टीम को प्रथम और किलनी देवी इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि योगी सरकार खेल को लेकर बहुत ही सचेत है। इस ग्राउंड को मिनी स्टेडियम हेतु प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही बनेगा। कार्यक्रम प्रभारी ऋषिकेश यादव ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान संदीप श्रीवास्तव, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें