धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से लोग गुस्साए, एक गिरफ्तार
सूचना पर एसडीएम, एसओ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/लक्ष्मीगंज(कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के कोटिया टोला के समीप स्थित एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है। सोमवार सुबह जानकारी होने पर आसपास के गांवों और विभिन्न संगठनों के सदस्य पहुंचे।
सूचना पर एसडीएम कप्तानगंज देश दीपक सिंह व सीओ खड्डा शिवजी सिंह, एसओ रामकोला केपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन की। अफसरों ने गुस्साए लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। देवरिया बाबू गांव के भूषण सिंह, शकुन सिंह, मुकुल सिंह, अर्जुन सिंह, मजनू सिंह, संतोष सिंह, अशोक कुमार पांडेय, कामोद सिंह, रामकेश्वर पटेल, अखिलेश सिंह, सुभाष सिंह, विश्वजीत सिंह, अम्बिका चौधरी, विद्या यादव, रामप्रीत खटिक, गंगाशरण सिंह, दिलीप सिंह, हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, आशुतोष गोविंद राव, फूलबदन कुशवाहा, राहुल गोविंद राव आदि ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की तरफ से कार्रवाई के लिए तहरीर भी सौंपी गई। सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थल के समीप दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
रामकोला एसओ केपी सिंह ने बताया कि दोपहर बाद मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया था। टीम ने संदेह के आधार पर साहबगंज निवासी महेंद्र रौनियार को पकड़ा। महेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।