कप्तानगंज। क्षेत्र के सोहनी गांव में काफी दिनों से कोटेदार चयन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को समाप्त हो गया। धर्मेंद्र प्रजापति इस गांव के कोटेदार चुने गए।
सहायक विकास अधिकारी तैमूर अंसारी और संतोष कुमार गुप्ता व विचित्र मणित सिंह की मौजूदगी में हुई शुरू हुए राशन की दुकान के लिए धर्मेंद्र प्रजापति और अजय कुमार सिंह ने दावेदारी पेश की। इसमें धर्मेंद्र को 245 और अजय कुमार सिंह को कुल 220 मत मिले। इस तरह धर्मेंद्र प्रजापति को गांव का कोटेदार चुना गया। इस दौरान आलमगीर अंसारी, अमित गोविंद राव, बृजेश कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद