फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : बाजार में बरसा धन

विज्ञापन
धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
धनतेरस : बाजार में बरसा धन
विज्ञापन

- आभूषण, आटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर देर रात तक रही ग्राहकों की भीड़
पडरौना। धनतेरस के पर्व पर शहर से लेकर गांव तक करोड़ों का कारोबार हुआ। एक दिन में ही करीब पांच सौ से अधिक बाइक बिक गई। लगभग तीन करोड़ के करीब ज्वेलरी का व्यापार हुआ। पिछले वर्ष के सापेक्ष मोबाइल सस्ता होने पर 50 लाख रुपये से अधिक मोबाइल की ब्रिकी हुई। अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सराफा, बर्तन, टीवी, बाइक, कार खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। देर रात तक ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करते रहे। दुकानों पर इस कदर भीड़ थी कि दुकानदारों को एक पल भी फुरसत नहीं मिल सकी। शहर से लेकर गांव तक उत्सव जैसा माहौल रहा।
धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। महिलाएं व युवतियां नए-नए डिजाइन से बने आभूषण पसंद कर खरीदती रहीं। जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये की ज्वेलरी की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ देखकर सराफा कारोबारी भी प्रसन्न नजर आए। आभूषण व्यवसायी संजीव, अंशुमान बंका, राजीव जायसवाल, अंशुल सहित अन्य ने बताया कि धनतेरस के लिए जिले के सराफा कारोबारियों ने कोलकाता, दिल्ली, व मुंबई की मशहूर डिजाइन वाली ज्वेलरी मंगाई है।
विज्ञापन

पिछले साल के अपेक्षा सस्ता होने पर खूब बिका मोबाइल
पिछले साल के सापेक्ष इस साल धनतेरस पर मोबाइल सस्ता होने पर करीब 50 लाख रुपये से अधिक का कारोबार मोबाइल का रहा। पिछले वर्ष फोर जीवी रैम 64 जीवी स्टोरेज वाला मोबाइल 12 से 14 हजार रुपये में मिल रहा था। इस बार जीएसटी भले ही बढ़ी है, लेकिन वहीं मोबाइल इस बार 8500 रुपये में मोबाइल फोन बिक रहा है।
पांच सौ से अधिक बिकी बाइक
जिले में बाइक की खरीदारी को लेकर एजेंसियों पर लोगों का सुबह से तांता लगा रहा। शहर और ग्रामीण इलाकों के सब डीलरों के पास ग्राहक मनपसंद बाइक खरीदते दिखे। हीरो, टीवीएस और बजाज की एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों की भीड़ रही। शनिवार को बाइक खरीदने के लिए पहुंचने वाले दाम जानने के बजाए सीधे खरीदने पर जोर दे रहे थे। कुछ ग्राहक तो शुक्रवार को ही बाइक की बुकिंग करा लिया था। बजाज, हीरो और टीवीएस में एजेंसी संचालकों ने अधिकांश बाइक को पहले से ही फिटिंग करके रखा था। एजेंसी पर पहुंचने वाले ग्राहक को सिर्फ रुपये जमा करने और कागज की औपचारिकता पूरी करनी थी। जिले में टीवीएस, हीरो, बजाज, होंडा की करीब तीन हजार बाइक बिक गईं। कार की एजेंसियों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गई। ऑटोमोबाइल के व्यापारी अजय कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता उर्फ बसूकी भाई, दिनेश कुमार पांडेय, जन्मेजय मिश्र, प्रदीप और शीवेश मिश्र बताया कि जिले में करीब 15 करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।
स्मार्ट टीवी, फ्रीज की भी हुई खरीदारी
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर नए फंक्शन में आई स्मार्ट टीवी व फ्रीज की खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानों के प्रवेश द्वार पर ऑफर, छूट व नए आइटमों की जानकारी देने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए थे। वहां पहुंचने पर पहले ग्राहकों को इसकी जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद उन्हें दुकान में प्रवेश दिया जा रहा था। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों के अनुसार स्मार्ट टीवी व फ्रीज पर लोग ज्यादा जोर दे रहे थे। शहर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का व्यापार 50 लाख के पार रहा। बुकिंग के साथ ही नकद भुगतान कर ग्राहकों ने खरीदारी की।
तीन करोड़ के पार गया बर्तन का बाजार
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर कसेरा टोली, कोतवाली रोड, गुदरी बाजार, साहबगंज, मेन बाजार में ग्राहकों का रेला लगा रहा। पीतल, तांबे, स्टील के बर्तनों के साथ इंडक्सन, थ्री इन वन कूकर व शाही बर्तनों की खूब मांग रही, जबकि तांबा व पीतल के बर्तन की खरीदारी में महज पूजन-अर्चन वाले बर्तनों की मांग रही। दुकानों पर ग्राहकों का रेला देखकर बर्तन व्यापारी सुबह से ही उत्साहित दिखे। इस बार धनतेरस के पर्व पर व्यापारियों ने नए वेराइटी के बर्तन मंगा रखे थे। कसेरा टोली के बर्तन व्यापारी स्पर्श कसेरा ने बताया कि धनतेरस पर सुबह से शाम तक लगी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बर्तन कारोबार भी उछाल पर रहा।
सूरत की साड़ियों को जयपुरिया लहंगा-चुनरी ने दी मात
धनतेरस पर शहर के धर्मशाला रोड स्थित में जयपुरिया लहंगा व मायानगरी की चुनरी ने सूरत की सितारा जड़ी साड़ियों को मात दे दी। महिलाओं की पसंद जहां इस बार लहंगा-चुनरी रही तो वहीं युवाओं को लेनिन की शर्ट व पैंट खूब भाए। बाजार में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। कपड़ा व्यापारी धनतेरस पर्व की तैयारी को लेकर जयपुर, पुणे, सूरत से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए नए फैशन के अनुरूप कपड़े लाए थे। सुबह करीब दस बजे के बाद ग्राहकों का रेला उमड़ने लगा।
विज्ञापन

देसी झालरों से चकाचौंध रहा बाजार
धनतेरस पर देसी झालरों की चकाचौंध में चाइनीज झालरों का बाजार फीका रहा। 25 से लेकर पांच सौ रुपये तक के झालर व ट्यूब लाइट, एलईडी लाइट, लालटेन, रडार समेत कई प्रकार के आइटमों की जमकर खरीदारी हुई। दुकानदारों के मुताबिक शहर से गांव तक 30 लाख से अधिक की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें