फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल सजा रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडाल सजा रहे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन

छितौनी। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के महुआ टोला में लक्ष्मी पूजा पंडाल सजा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना से उनके गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के बहोरछपरा निवासी सोनू रौनियार (25) बिजली के सजावट का काम करते थे। उन्होंने अहिरौली गांव के महुअवा टोले पर लक्ष्मी पूजन के लिए पंडाल सजाने का सट्टा बुक किया था। शनिवार को वह सजावट का सामान लेकर पहुंचे। पंडाल में वह लोहे की पाइप लगा रहे थे। तभी खंभा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें