फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धनौती ने नरहवा को पराजित कर क्रिकेट ट्राॅफी पर किया कब्जा

Wed, 31 Jan 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के पिपरा कनक गेंदा खेली मैदान में आयोजित तीन दिवसीय केजीएन दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें धनौजी की टीम ने नरहवा को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मुहम्मद रफी उर्फ बबलू खान और आलमगीर खान ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। नरहवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी धनौजी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट खोकर नौवें ओवर में 142 रन बना कर मैच जीत लिया। इस मैच में समीर को मैन ऑफ द मैच और गोल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अंत में आयोजकों की तरफ से विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समिति के आयोजक अरसे आजम, अहमद रजा, अजीमुल्लाह, लड्डन, नजरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें