मकुहीरोड/ पिपराघाट। क्षेत्र के पिरोजहा में मंगलवार को पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। तीन फरवरी हवन पूजन के साथ भंडार आयोजित कर यज्ञ का समापन होगा।
पिरोजहा गांव में 30 जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ, मंदिर जीर्णोद्वार व प्रवचन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पिरोजहा स्थित यज्ञ मंडप से बलुही बाजार, रानीगंज, परसा उर्फ सिरिसिया होते हुए पिपराघाट स्थित गंडक व बांसी नदी तट पहुंची, जहां आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल, विनीत बाबा काशी वाले और कथा वाचक पंडित धनंजय तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंचा, जहां विधिविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद पांच दिवसीय शतचंड़ी महायज्ञ शुरू हुआ।
इस दौरान प्रफुल्ल मिश्र, अजय मिश्र, छोटेलाल तिवारी, अंकित मिश्र, पवन मिश्र, अमित मिश्र, रंजन मिश्र, रामप्रीत चौहान, दिलीप कुमार जायसवाल, आजाद तिवारी, कुमरेश चौहान आदि मौजूद रहे।