फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फिर खुला देह व्यापार के आरोप में बंद ढाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नाराज गांव के वालों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तुर्कपट्टी। क्षेत्र के अमवा गांव के पास चल रहे ढाबे को पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व देह व्यापार के संदेह में बंद कर दिया था। इस ढाबे को पुन: संचालित कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि ढाबे के संचालन और अराजक तत्वों की आमद से गांव की छवि खराब हो रही है। लोगों ने ढाबा बंद कराने की मांग की है।

बुधवार को गांव के लोगों ने तुर्कपट्टी पुलिस से इस ढाबे पर एक महिला द्वारा बाहर से लड़कियां बुलाकर गलत काम कराने की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम व मधुरिया चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने ढाबे पर छापा मारकर एक महिला व दो युवतियों सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया था। मौके से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं थीं। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को थाने ले गई और ढाबे पर ताला बंद कर दिया। देर शाम पुलिस ने तीनों महिलाओं सहित पुरुष को शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

इस ढाबे को अब पुन: खोल दिया गया है। गांव के आचार्य नागमणि शास्त्री, मनोज तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, धन्नू तिवारी, जीतू तिवारी, टिन्नू तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, सुमंत तिवारी आदि ने कहा कि इस ढाबे के संचालन से गांव के युवक और युवतियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने संचालिका को पकड़ कर 151 में चालान किया था। अगर फिर चल रहा तो गांव के लोग डीएम से शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें