फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीराम की भक्ति से होती है आनंद की प्राप्ति

Tue, 16 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया ब्लाक के धुरिया के जनता इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कथा वाचक श्रीराम जन्मभूमि दशरथ गद्दी अयोध्या ओंकार नाथ द्विवेदी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की भक्ति से जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

रविवार की रात में आयोजित श्रीराम कथा में कथावाचक ने भगवान श्रीराम के अवतरण की कथा सुनाते हुए उनके अवतरण की कथा पर प्रकाश डाला। कथा में श्रीराम जन्म होते ही पूरे पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। महिलाओं ने मंगलगीत और सोहर भक्ति भाव से गाए।
आयोजक समिति के प्रकृति अनाथ आश्रम के राष्ट्रीय प्रबंधक मनोज कुमार दास और अतिथियों ने आरती की। इस दौरान संरक्षक जयंत्री राय, संयोजक मुन्ना सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें