श्री भागीरथी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धेंसा में शिव पुराण की कथा सुनाती नीलम साध्वी। संवाद
धेंसा। श्रीभागीरथी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धेंसा नानकार में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और श्रीशिव पुराण कथा के प्रथम मंगलवार रात्रि की में विदुषी कथा वाचक नीलम साध्वी ने सती जन्म की मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब भक्ति मनुष्य के हृदय में प्रवेश करती तो वह भजन बन जाती है। आप के जीवन में भक्ति नहीं है तो वह बेकार है। भक्ति मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है। शिव महापुराण कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सती कई जन्मों के कठिन तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष गंगा मिश्र, प्रधानाचार्य राकेश कुमार शुक्ल, बृजेन्द्र शुक्ल, दिवाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।