फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की पूजा, गूंजे जयकारे

Thu, 25 Sep 2025 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद  
विज्ञापन
तमकुहीरोड। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को सेवरही क्षेत्र के गुड़ मंडी स्थित दुर्ग मंदिर सहित सभी दुर्गा मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। भक्तों ने मंदिरों में देवी के तीसरे स्वरूप की पूजा अर्चना की। वहीं शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पंडालों में भक्तों ने पूजा कर आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र को लेकर सेवरही क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में माता के जय घोष के साथ घंटी व घड़ियाल की आवाज गूंजने लगा है। नवरात्र के तीसरे बुधवार को दिन गुड़ मंडी स्थित मंदिर के साथ बेलवा माता मंदिर आजाद नगर, मिल गेट दुर्गा मंदिर मालवीय नगर, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, जलपा माता मंदीर कतौरा, मां भवानी मंदिर महाबीर नगर, अष्टभुजी माता मंदिर ब्रह्मपुर, बसई देवी दुर्गा मंदिर जगदीशपुर, अष्टभुजी भवानी मंदिर शिवाघाट, सोना भवानी मंदिर ठकरहा, काली माता मंदिर अंबेडकर नगर, रामजनकी मंदिर गांधी नगर, पिंडी भवानी मंदिर जानकी नगर, बैराट भवानी मंदिर राजपुर बगहा आदि मंदिरों में माता चंद्रघंटा की पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थापित दुर्गा पांडाल की स्थापना को लेकर सेवरही क्षेत्र के स्वर्ण नगर, माल गोदाम चौक, स्टेशन चौक, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, दुर्गा मंदिर, चनरी चौराहा सहित पिपरा घाट, जंगलीपट्टी, पिरोजहा, राजपुर खाश, बभनौली, रकबा दुलमा पट्टी, मिश्रौली, परसा उर्फ सिरिसिया, सुमही रानी, जोगनी, रानीगंज आदि गांव में बनाएगए पंडालों में भक्तो ने पूजा अर्चना की और आरती में भाग लिया। धर्मसमधा मंदिर में उमड़े भक्त : रामकोला। कस्बा के धर्मसमधा मंदिर में बुधवार को सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजन की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग लगाया था।
धर्मसमधा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु लंबी कतारों में पंक्तिबद्ध होकर मां दुर्ग के दर्शन कर पूजन किए। इससे मंदिर परिसर का वातावरण दिनभर भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें