शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सावन अधिमास के पहले दिन मंगलवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद प्रमुख शिवालयों में लोगों ने रुद्राभिषेक कराया।
नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिव मंदिर, करहिया शिव मंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिव मंदिर, लमुहा शिव मंदिर, सिद्धनाथ शवि मंदिर आदि शिव मंदिरों में मंगलवार की भोर से देर शाम तक लोगों ने पूजा-अर्चना की।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र में सावन अधिमास के पहले दिन मंगलवार को विश्वकर्मा शिव मंदिर जवाहनगर, रामजानकी शिव मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, बाबा विंदेश्वरी दास शिव मंदिर, जीन बाबा शिव मंदिर पकड़ीयार पूरबपट्टी, सिंचाई विभाग, बिजली घर में स्थित शिव मंदिर सहित गल्ला मंडी, राजेंद्र नगर, राजपुर बगहा, सुमही संतपट्टी, कत्तौरा, व्रह्मपुर आदि गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, दही, शहद, चंदन, भस्म, दुग्ध आदि पूजन सामग्री आपूर्ति कर जलाभिषेक किया। पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी डॉ. नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि अधिमास एक पवित्र महीना होता है। इसमें शिव पूजा का विशेष महत्व होता है।