फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक घर में निकले 42 सांप, ग्रामीणों में कौतूहल

Wed, 19 Jul 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धोधरही गांव में एक किसान के घर से 42 सांप पकडे़ शत्रुघ्न यादव ।संवाद
विज्ञापन
धोधरही गांव के दीनानाथ सिंह के घर में निकले सांप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के धोधरही गांव के किसान दीनानाथ सिंह के मकान में मंगलवार को एक-एक कर सांप निकलने से लोग भयभीत हो गए। परिवार के लोगों ने सपेरे को बुलाया। उसके बाद सपेरे ने उस घर से 42 सांप निकाले। सावन में इतने सांप निकलने पर ग्रामीणों में कौतूहल बना रहा। लोग इन सांपों को देखने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इस गांव के दीनानाथ सिंह अपने नवनिर्मित मकान में जनवरी से रह रहे हैं। अब तक दीवारों का प्लास्टर नहीं हुआ है। फर्श भी नहीं बनी है। दीनानाथ ने बताया कि सोने वाले कमरे में सोमवार की शाम को बच्चों ने दो सांप को देखकर शोर मचाया। इसके बाद दीनानाथ को अधिक सांप होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द निवासी शत्रुघ्न यादव नाम के सपेरे को बुलाया। मंगलवार की सुबह शत्रुघ्न आए। उसने कमरे की खुदाई शुरू की तो लगभग पांच घंटे में 42 सांप निकले। उन्हें डब्बे में बंद कर दिया। शत्रुघ्न ने बताया कि सभी कोबरा प्रजाति के सांप हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें