फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीराम विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन शनिवार की रात हरिद्वार से आए कथा वाचक दिव्य सागर ने श्रीराम विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुकुल से शिक्षा पूरी करने के बाद चारों भाई राजमहल पहुंचे, जहां उनके आगमन से चारों ओर खुशियां छा गईं। इसी दौरान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे और यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन ले जाने की अनुमति मांगी। इसके बाद दोनों भाई वन पहुंचे और राक्षसों का वध कर यज्ञ की रक्षा की। यज्ञ पूर्ण होने के बाद विश्वामित्र दोनों भाइयों को लेकर जनकपुर पहुंचे, जहां सीता स्वयंवर का आयोजन हो रहा था।
ऋषि के आदेश पर श्रीराम ने भगवान शिव का धनुष तोड़ दिया। यह प्रसंग सुनते ही कथा पंडाल में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए। कार्यक्रम के पूर्व आयोजक एवं मुख्य यजमान संतोष मद्धेशिया, सुमित्रा देवी, जितेंद्र मद्धेशिया और रवि मद्धेशिया ने रामचरितमानस ग्रंथ का पूजन एवं आरती की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सुनील जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, कमलेश मद्धेशिया, त्रिलोकी जायसवाल, फेकू वर्मा, मक्खन जायसवाल, बैजनाथ मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें