फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Thu, 12 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही के शिवाघाट पर रामलीला का मंचन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में पिछले नौ दिन से रोज रात में चल रही रामलीला मंगलवार की रात श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के भावपूर्ण एवं सजीव मंचन के साथ संपन्न हो गई। लीला के अंतिम दिन वृंदावन से आये कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शक भाव विभोर हो गए। आयोजन शिवाघाट में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा व महायज्ञ के निमित्त किया जा रहा था।
विज्ञापन

सेवरही के शिवाघाट स्थित प्राचीन बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा व महायज्ञ को लेकर रोज रात में रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा था। आयोजन के अंतिम दिन वृंदावन से आये रामलीला कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण-सुदामा के मिलन का भावपूर्ण व सजीव मंचन किया गया। इसके अलावा कलाकारों ने सुदामा के द्वारिका गमन, द्वारपालों से हुए संवाद,कृष्ण द्वारा सुदामा के स्वागत आदि के सजीव प्रस्तुति को देख कर दर्शक भाव विभोर हो गए। इसके पहले रोज रात में नौ दिन से चल रहे रामलीला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि रामलीला के आयोजन से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है।आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, संतोष वर्मा, संजय गुप्ता, दिनेश वर्मा, मक्खन जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, मनीष रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें