फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा देख निहाल हुए भक्त, लगाए जयकारे

Fri, 11 Oct 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिन में जहां लोग पंडाल में लोग दर्शन के लिए आते-जाते रहे। शाम के वक्त भी परिवार के संग पंडाल में पहुंचे लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया और मेले का आनंद उठाया। मां दुर्गा की प्रतिमा देख भक्त निहाल हुए और मां के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

नगर के बेलवा चुंगी, भारीय शिवाला मंदिर, बावली चौक, साहबगंज कन्या पाठशाला परिसर, हठी माई स्थान, धर्मशाला रोड आदि जगहों पर स्थापित पंडाल में पहुंचे लोगों ने मां की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन किया तथा परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के पदाधिकारियों ने प्रसाद वितरित किया। शाम के वक्त नगर में लगे मेले में परिवार के साथ पहुंचे लोगों की वजह से प्रतिमा स्थल से लेकर सड़क पर भीड़ जमा हो गई। उसको नियंत्रित करने में पुलिस व यातायात कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही कस्बा के सभी दुर्गा मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं ने देवी के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके अलावा जलपा माता मंदिर कत्तौरा, गुलेरिया माता मंदिर महाबीर नगर, सिंह भवानी दुर्गा मंदिर गांधी नगर, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, पिंडी भवानी मंदिर जानकी नगर आदि दुर्गा मंदिरों में विशेष चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें