फाजिलनगर। जब भी पृथ्वी पर पापियों का अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर अत्याचारियों का विनाश करते हैं। भगवान अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं।
ये बातें डॉ. नित्यानंद महाराज ने कही। वे बृहस्पतिवार को क्षेत्र के भठही खुर्द में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीमद् भागवत कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में कंस और शिशुपाल का अत्याचार बढ़ता जा रहा था। इन पापियों के आतंक से समाज के सदाचारी परेशान हो गए थे। भक्तों की पुकार सुनकर भगवान ने वासुदेव देवकी के गर्व से कृष्ण के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए। समय परआने पर श्रीकृष्ण ने कंश और शिशुपाल को मारकर लोगों को उनके भय से मुक्त कराया। कथा के अंत में आयोजकों की तरफ से भगवान कृष्ण के अवतरण की झांकी प्रस्तुत की।
इस दौरान मुख्य यजमान गया प्रसाद गौड़, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, तेजबहादुर सिंह, मनोज गौड़, अभिषेक सिंह, विनोद गौड़, डाॅ. चंदन गौड़, दीपक, आर्दश आदि मौजूद रहे।