फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु...गूंजे माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लगी भीड़, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

पडरौना। बीते रविवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र के पहले सोमवार को देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा प्रतिमा का दर्शन कर मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं घर में स्थापित कलश का पूजन किया।
शारदीय नवरात्र के लिए श्रद्धालु बीते करीब एक सप्ताह से तैयारियां कर रहे थे। पहले सोमवार को शहर के बुढ़िया माई मंदिर, खिरिकिया दुर्गा मंदिर में सुबह चार बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर का कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। मंदिरों के पुजारी और पुरोहितों ने सभी की मंगल कामना की। देवी मंदिरों में शाम को महाआरती हुई।
विज्ञापन

नगर के साहबगंज स्थित दुर्गा मंदिर, अंबे चौक स्थित दुर्गा मंदिर, लखरावा देवी मंदिर, छावनी स्थित हठी माई मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल था। शारदीय नवरात्र के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने प्राचीन खन्वार मंदिर और जल्पा देवी (बुढ़िया माई) मंदिर में पूजन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। यहां श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चुनरी, नारियल, कपूर, अगरबत्ती, प्रसाद, मिष्ठान आदि चढ़ाकर मातारानी की पूजा की और मन्नतें मांगी।

मंदिर में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार के दोनों तरफ प्रसाद एवं अन्य सामग्री की दुकानें सजी थीं। श्रद्धालुओं तथा मंदिर की सुरक्षा के लिए कुबेर स्थान पुलिस तैनात रही। मंदिर के पुजारी पंडित गिरीश चंद पांडेय उर्फ मुन्ना बाबा सहयोगियों के साथ श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन की व्यवस्था संभाली।
रामकोला संवाद के अनुसार शारदीय नवरात्र के पहले सोमवार को मां धर्मसमधा देवी के मंदिर में भक्तों ने देवी का दर्शन किया। यहां कपूर, अगरबत्ती जलाकर, नारियल तोड़कर मनोकामना पूर्ण करने की मन्नतें मांगी। पुलिस टीम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी करती रही, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को माता के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचरिणी की पूजा की। जगह-जगह भक्तों ने दुर्गा सप्तर्षि और दुर्गा चालीसा का पाठ किया। क्षेत्र के बेलवा माता मंदिर आजाद नगर, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, जलपा माता मंदिर कतौरा, मिल गेट दुर्गा मंदिर मालवीय नगर, गुलरिया माता मंदिर महावीर नगर, बसई देवी भवानी मंदिर जगदीशपुर सहित गांव-गांव के मंदिरों में भक्तों की चहल पहल बढ़ गई है। कस्बा के बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्रनाथ ने बताया कि शक्ति की उपासना के शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें