लक्ष्मीगंज। सावन के अंतिम शुक्रवार को क्षेत्र के शिव मंदिर में शिवलिंग श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिव की पूजा की। सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा और शुक्रवार होने के नाते शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र धतूरा आदि चढ़ाकर शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के आने के चलते मंदिर परिसर में मला जैसा माहौल रहा। स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर, बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, पगार स्थित शिव मंदिर, खोटही केरवनिया स्थित शिव मंदिर, रामपुर दहाउर चौराहे स्थित शिव मंदिर में सावन के अंतिम दिन शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। शिव मंदिर पहुंची सरिता गर्ग, महेश मद्धेशिया, कविता देवी, संजय रौनियार, महेंद्र जायसवाल, संजय,. वीरेंद्र वर्मा आदि का बताया कि शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, गंगा जल, दूध, भांग आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।