पडरौना। शहर समेत जिले के सभी शिवालयों में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में तो कई लोगों ने घर में रूद्राभिषेक किया गया।
शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, खिरकिया शिवमंदिर, छावनी स्थित भन्नूनाथ मंदिर, लम्हुआ स्थित शिवमंदिर, करहिया स्थित शिव मंदिर और कुबेरस्थान के प्राचीन शिवमंदिर के गर्भगृह को भोर में पूजन, श्रृंगार और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जहां सुबह से देर शाम तक शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। कई शिवालयों में दोपहर बाद शिवभक्तों ने रूद्राभिषेक किया तो कई लोगों ने अपने घर में पार्थी बनाकर रुद्राभिषेक किया।