पडरौना। नवरात्र में ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का रविवार को भी खिरकिया झरही नदी में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। इस मौके पर मां की आरती व जयकारे गूंजते रहे। मां की विदाई के दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस कर्मी तैनात रहे।रविवार को जंगल अमवा, जंगल बकुलहा, बेलवा, परसादपुर आदि गांव में रखी दुर्गा प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ लेकर दुर्गा प्रतिमा लेकर आयोजक खिरकिया झरनही नदी पहुंचे। वहां पुलिस की मौजूदगी में जय माता दी के जयघोष के बीच आयोजकों ने दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान सभी आंखे नम दिखीं। प्रतिमा का विसर्जन कर मौजूद श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।