रामकोला के मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते भक्त। स्रोत-सोशल मीडिया
रामकोला। परमहंस परमानंद के प्राकट्योत्सव पर रविवार को कस्बे के सनातन विश्व दर्शन मंदिर पर दिनभर भंडारा चलाता रहा। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के जुड़े अनुयायी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात के आश्रम से जुड़े लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए और सत्संग सुना।
रामकोला विश्व दर्शन मंदिर में पहुंचने वाले स्वामी नबीनानंद परमहंस आश्रम मंडीदीप भोपाल मध्य प्रदेश, ओम बाबा परमहंस आश्रम अनसूया चित्रकूट, ब्रह्मदेवा नन्द परमहंस आश्रम नवादा, सिद्ध बाबा परमहंस आश्रम माधवपुर, महेशानंद परमहंस आश्रम रायबाला, अनुरागी बाबा परमहंस आश्रम मडियाहू, प्रभुतान्द बाबा परमहंस आश्रम बरकुआ, राम विश्वास बाबा मिर्जापुर, भौकरा बाबा परमहंस आश्रम आगरा, सुदशानन्द परमहंस आश्रम राजस्थान, गया बाबा परमहंस आश्रम पुष्कर, धाणा बाबा मिर्जापुर लोकेश बाबा बिहार शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए। प्रवचन सत्संग में भाग लिया। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की हजारों की संख्या में आए मंदिर से जुड़े भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।