फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने नारायणी में डुबकी लगाई

Mon, 08 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। मौनी अमावस्या पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पनियहवा पहुंचकर नारायणी नदी में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना की। बिहार और नेपाल के त्रिवेणी में भी श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी में डुबकी लगाकर गोदान सहित अन्य धार्मिक कार्य किया। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे। नाव की व्यवस्था के साथ ही गोताखोर भी तैनात रहे।
विज्ञापन



सोमवार होने के नाते अमावस्या के विशेष महत्व को देखते हुए खड्डा और हनुमानगंज थाना क्षेत्रों के छितौनी बगहा रेलपुल के पास नारायणी नदी में स्नान करने के लिए ब्रह्ममुहूर्त से ही लोग जुटने लगे। इसके चलते पनियहवा से लगायत सालिकपुर तक लगभग तीन किलोमीटर तक स्नान करने वालों की काफी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद दान भी किया।


गाय का पूंछ पकड़ कर गोदान भी लोगों ने किया। स्नान के दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसके दृष्टिगत प्रशासन की तरफ से गोताखोर तैनात किए गए थे। इस मौके पर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज सहित आसपास के जनपदों से काफी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी एवं बिहार के वाल्मीकिनगर क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने  पहुंचकर स्नान किया। इन जगहों पर नारायणी नदी में दो अन्य नदियों के मिलने से त्रिवेणी का काफी का काफी महत्व है। इन स्थानों पर बिहार पुलिस के साथ-साथ इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें