फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सती माता की मूर्ति चोरी की अफवाह पर श्रद्धालुओं को पीटा

Sat, 04 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के श्यामपट्टी गांव में सती माता के स्थान पर बिहार के गोपालगंज जिले से लोगों का समूह गाजे-बाजे के साथ पूजा करने बृहस्पतिवार को पहुंचा। इस दौरान श्यामपट्टी गांव में कुछ लोग अफवाह फैला दिए कि गांव की सती माता का मूर्ति कुछ लोग चोरी करने बिहार से आए हैं। इसकी खबर मिलते ही गांव वाले लामबंद हो गए और लाठी ठंडा लेकर पूजा करने आए लोगों को घेरकर पिटाई करने लगे। सूचना पर डॉयल 112 पहुंची और लोगों का समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि श्यामपट्टी गांव में सती माता उनकी कुल देवी हैं और पूजा करने गोपालगंज से प्रत्येक साल की तरह इस साल भी आए हैं। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में पूजा करने के बाद लोग चले गए।

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के श्यामपट्टी गांव स्थित सरेह में सती माई का स्थान है। स्थानीय लोगों में सती माता के प्रति अथाह आस्था है और लोग वर्ष भर पूजा पाठ करते हैं। बृहस्पतिवार को बिहार के गोपालगंज जिले के विरसा बथुआ, दीवान परसा गांव के लोगों का एक समूह गाजे-बाजे के साथ श्यामपट्टी गांव स्थित सती माई की पूजा के लिए पहुंचे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों व आसपास के लोगों में किसी अफवाह फैला दी कि बिहार के कुछ लोग सती माई की मूर्ति चोरी कर अपने साथ लेकर जा रहे हैं। इसके बाद स्थानीय लोग लामबंद हो गए और बिहार से आए लोगों से बिना कुछ पीछे विवाद करने लगे। इसी दौरान किसी ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी। जानकारी के बाद डायल 112 व तमकुहीराज पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बिहार से आए लोगों ने बताया कि सती माई उनकी कुल देवी है। इसी कारण प्रतिवर्ष पूजन के लिए आते है। जबकि स्थानीय लोगों का आरोप था कि पूर्व में सूचना देने के बाद ये लोग पूजा करने आते रहे हैं जबकि इस बार इनकी नियत ठीक नहीं थीं इसीलिए बिना सूचना के पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा- बुझा कर गतिरोध दूर करा बिहार से आए लोगों को पूजा के बाद वापस भेज दिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया अफवाहों के कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर गई थीं। समझा बुझाकर पूजा करने के बाद बिहार से आए लोगों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें