लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी में चल रही बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता प्रशिक्षण में बुधवार को शिक्षकों को विद्यार्थियों में शैक्षिक स्तर बेहतर करने के उपाय बताए गए।
इसमें शिक्षकों को विद्यार्थियों में याद कराने की शैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। बीईओ राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों में याद करने की क्षमता अधिक होती है।
शिक्षकों को उनके भीतर यह शैली विकसित करनी चाहिए।
प्रशिक्षक अजय कुमार विश्वकर्मा ने नई शिक्षा नीति से बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा विकसित होगी। इस दौरान प्रणव कुमार चतुर्वेदी, योगेंद्र शुक्ल, विकाश कुमार तिवारी, लालमन यादव, अख्तर हुसैन, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद