फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सख्ती के बाद भी खेतों में जलाई जा रही पराली

Fri, 14 Nov 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। शासन की सख्ती के बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पराली से उठ रहा धुआं बीमार लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सुकरौली ब्लाक के बढ्यां बुजुर्ग, पड़री, बंचरा, महादनपुर सिहुलियां, पिडरा, भीष्वा मठवालगिरी आदि गांव में प्रतिबंध के बाद भी लोग धड़ल्ले से कंबाइन मशीन से धान की कटाई कराकर बचे डंठल को जला रहे हैं। शाम होते ही धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल जा रहा है। क्षेत्र के रमेश, श्यामसुंदर, त्रिवेणी, रामपाल, वीरेंद्र, कमलेश, श्रीकिशुन, मनमोहन, अर्जुन आदि लोगों ने पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डीडी कृषि अतिंद्र सिंह ने बताया कि पराली जलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई करने का नियम हैं। इसके लिए जिले में सेटेलाइट सक्रिय है। सेटेलाइट के अनुसार अभी तक हाटा में एक स्थान पर पराली जलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें