फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीलिंग की जमीन को कब्रिस्तान बताने से माहौल गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलिंग की जमीन को कब्रिस्तान बताने से माहौल गर्म
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा किशुनपुर के विजयपुर टोला में कुछ शरारती तत्वों ने सीलिंग की जमीन को कब्रिस्तान बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट के वायरल होने से गांव का माहौल गर्म हो गया। मामले की जानकारी होते ही एसएचओ ने ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
गांव में करीब दो एकड़ सीलिंग की भूमि है। इसमें प्राथमिक विद्यालय और छठ घाट का निर्माण हुआ है। इस भूमि के कुछ हिस्से में गांव के कुछ लोगों को पट्टा दिया गया है। इस भूमि के कुछ हिस्से में लोगों की सहमति से कब्रिस्तान भी है। कब्रिस्तान के बगल में जलनिकासी के लिए ग्राम प्रधान निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस निर्माण कार्य को गांव के कुछ शरारती ने रोकवाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर छानबीन की गई है। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। राजस्व विभाग की मदद से इसका स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें