फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज आएंगे डिप्टी सीएम, सोशल मीडिया सेल को करेंगे संबोधित

Sun, 14 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के रामकोला रोड स्थित होटल में रविवार की दोपहर दो बजे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या का आगमन होगा। वे भाजपा के सोशल मीडिया पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। इसमें 2000 से अधिक सोशल मीडिया के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि इस सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:55 बजे रामकोला रोड पर स्थित जयपुरिया इंटर कालेज में बने हेलीपैड पर आएंगे। वहां से कार दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहां तीन बजे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पुन: लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें