फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने जलयात्रा को किया रवाना

Tue, 29 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जलयात्रा का पूजन-अर्चन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। हनुमान सेतु मंदिर लखनऊ से शुरू होकर वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया के रास्ते जिले के तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर तक आने वाली 151 पवित्र नदियों के जल यात्रा को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्रियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजीं। इसी जल से 31 जुलाई को तुर्कपट्टी महुअवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भगवान भास्कर की प्रतिमा का जलाभिषेक होगा। तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर पर सूर्य की मूर्ति के प्रकटीकरण दिवस पर उत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए 11 जुलाई को ही देवभूमि उत्तराखंड से वहां के मुख्यमंत्री ने यात्रा का फ्लैग ऑफ करते हुए हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन

जलयात्रा को सोमवार सुबह लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में भगवान भोलेनाथ और बजरंग बली का पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और स्वाति सिंह के अलावा पूर्वांचल महोत्सव समिति के संरक्षक विनय राय, राकेश कुमार जायसवाल, सत्य प्रकाश पांडेय, शैलेन्द्र तिवारी, पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अमित टुन्नू शाही की उपस्थिति में यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा वाराणसी होते हुए 29 जुलाई को आजमगढ़ के दुर्वाशा धाम पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया के रास्ते गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर जाएगी। 30 जुलाई को यह यात्रा कुशीनगर पहुंचेगी जहां फाजिलनगर, तमकुही राज, सेवरही ,दुदही के रास्ते पडरौना और रामकोला जाएगी ।31 जुलाई को प्राकट्य उत्सव के दिन कसया से शुरू होकर यात्रा सुबह तुर्कपट्टी पहुंचेगी जहां प्रख्यात संतों की उपस्थिति में सूर्य मूर्ति का महाजलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें